- उड़ो.....
- उड़लो...
- मगर कितना उड़ोगे..?
- कभी थक जाओगे जब ..
- क्या करोगे ...?
- जमीं सबकी है...
- सबको प्यार देती है ..
- ये माँ जैसी ममता
- और दुलार देती है !!
- आसमां किसको कब तक
- और कहाँ तक रोक पायेगा
- जो जब तक उड़ सकेगा
- बांहों में अपनी भरेगा
- गिरते थकते को
- जमीं सम्हाल लेती है
- "माँ " तू ही है जगत में
- जो अपने मुंह का निवाला
- लाल के मुंह में डाल देती है !!!!
- राहुल गुप्ता, ग्वालियर मध्य प्रदेश
- संपर्क - 9826347016
सोमवार, 7 मई 2012
कविता - उड़ान
शनिवार, 5 मई 2012
अगर तुम मुस्कुरादो !!
थक गया हूँ मैं बहुत... कोई गीत गा दो !
बांह का देकर सरहाना, मुझको सुलादो !!
०००००००००००००००००००
मैं सुकूं की खोज में निकला बहुत भटका !
चैन मिल जाये... अगर तुम मुस्कुरादो !!
००००००००००००००००००
फूलों लदी डाली सा इठलाता बदन तेरा !
ये आँखें, ये चेहरा, ये सब मेरा बनादो !!
०००००००००००००००००
स्वप्न में दुल्हन बनी बैठी, सजी सी तुम !
कह रहा है दिल, दुल्हन जीवन सजादो !!
०००००००००००००००
दूरियों के कांटे रह रह चुभ रहे हैं आजकल !
फूल सी तुम पास आओ गुलशन खिलादो !!
००००००००००००००
राहुल गुप्ता, ग्वालियर , मध्य प्रदेश
संपर्क - 9826347016
मेरे शब्दों में जादू
मेरे शब्दों में जादू
- मेरी आँखों में, तेरे चेहरे का नूर चमचमायेगा !
- मेरे शब्दों में जादू, और ही और जगमगाएगा !!
- ०००००००००००००
- तेरे इस रूप का मौसम, जवां होगा..रवां होगा !
- मेरे गीतों का परचम भी जमीं से आसमां होगा !!
- मेरे इन बोलों को ये सारा संसार गुनगुनाएगा !
- मेरे शब्दों में जादू, और ही और जगमगाएगा !!
- ००००००००००००००
- तू जब हंसती है आलम में बहारें गुनगुनाती हैं
- तू हाँ करदे तो सूने में खुशियाँ घर बसाती हैं !!
- तू छूले प्यार से जीवन सफल तो हो ही जायेगा !
- मेरे शब्दों में जादू, और ही और जगमगाएगा !!
- ०००००००००००००००
- तेरी खिदमत खुशामद में ज़माने भर के दिल बैठे !
- तुझे पाने की खातिर, निशाना साध कातिल बैठे !!
- तू मेरा ख्वाब है, ख्वाब, हकीकत हो ही जायेगा !
- मेरे शब्दों में जादू, और ही और जगमगाएगा !!
- ०००००००००००००००
- राहुल गुप्ता, ग्वालियर, मध्य प्रदेश
- संपर्क - 9826347016
सदस्यता लें
संदेश (Atom)