थक गया हूँ मैं बहुत... कोई गीत गा दो !
बांह का देकर सरहाना, मुझको सुलादो !!
०००००००००००००००००००
मैं सुकूं की खोज में निकला बहुत भटका !
चैन मिल जाये... अगर तुम मुस्कुरादो !!
००००००००००००००००००
फूलों लदी डाली सा इठलाता बदन तेरा !
ये आँखें, ये चेहरा, ये सब मेरा बनादो !!
०००००००००००००००००
स्वप्न में दुल्हन बनी बैठी, सजी सी तुम !
कह रहा है दिल, दुल्हन जीवन सजादो !!
०००००००००००००००
दूरियों के कांटे रह रह चुभ रहे हैं आजकल !
फूल सी तुम पास आओ गुलशन खिलादो !!
००००००००००००००
राहुल गुप्ता, ग्वालियर , मध्य प्रदेश
संपर्क - 9826347016
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें